पालिका के तीन नामित सभासदों को शपथ दिलाई
गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभासदों की संख्या बढ़ने से अब स्थानीय लोगों की दिक्कतों का...
नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने पालिका में नामित तीनों सभासदों भूपेंद्र निगम, मनीष गोयल और डॉ. करुणेश शर्मा को शपथ दिलाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास के कार्यों और समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी।
शपथ लेने के बाद नामित सभासदों ने नगर में पानी की निकासी, पेयजल की आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था और सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया। समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामसिंह वाल्मीकि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, राहुल अग्रवाल, साधूराम वर्मा, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, आलोक पंवार, अजय वर्मा, मास्टर संजय, कुशलपाल सैनी, अरविंद अग्रवाल, नीरज गोयल, पालसिंह रंधावा, प्रदीप वर्मा, सुकरमपाल अधाना, विकास लेखराज, सुरेश पेंटर, ईओ मोहम्मद गौहर हयात, प्रशासनिक अधिकारी अजय नारायण खाती, गुलसनव्वर, सभासद सचिन मित्तल, अरविंद कल्याणी, बिजेंद्र पांचाल, नाथूराम शर्मा, आदि मौजूद थे।