ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीस्वामी श्रद्धानंद ने देश को जोड़ने का काम किया

स्वामी श्रद्धानंद ने देश को जोड़ने का काम किया

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने देश को जोड़ने का काम...

स्वामी श्रद्धानंद ने देश को जोड़ने का काम किया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 30 Dec 2018 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने देश को जोड़ने का काम किया। धर्म जागरण मंच रुड़की की ओर से आदर्श नगर में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर उनकी स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने शिक्षा के जरिए समाज को एकजुट किया। उन्होंने देश को जोड़ने का काम किया। गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति के जरिए उन्होंने जो काम किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान धर्म जागरण मंच के प्रांत प्रमुख ऋतुराज, विभाग संयोजक रविश अवाना, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें