Roorki News: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित
Roorki News: ग्राम पंचायत भगवानपुर आबिदपुर के विकासखंड बहादराबाद के विकास अधिकारी अजय कुमार को वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित किया गया है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। 2022 में पंजीकरण रद्द होने के बावजूद 2023-24 में कई बिलों का भुगतान किया गया।

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ग्राम पंचायत भगवानपुर आबिदपुर, विकासखंड बहादराबाद में वित्तीय अनियमितताओं और शासकीय धन के संभावित दुरुपयोग के आरोपों पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी हरिद्वार की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि शिकायतों की प्राथमिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में सामने आया कि आईआरएम कंस्ट्रक्टर एंड सप्लायर रुड़की के नाम से वर्ष 2022 में पंजीकरण निरस्त होने के बावजूद वर्ष 2023-24 में संबंधित फर्म के नाम से कई बिलों का भुगतान किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


