तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर में पुलिस ने रात गश्त के दौरान लिमरा स्टोन क्रेशर के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर का निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

लक्सर। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान लिमरा स्टोन क्रेशर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल वाल्मीकि, निवासी निराला पचेंडा रोड, जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


