रुड़की अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, वायरल के केस आ रहे ज्यादा, ओपीडी हुई 600 के पार

Mar 09, 2026 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

रुड़की अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, वायरल के केस आ रहे ज्यादा, ओपीडी हुई 600 के पाररुड़की अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, वायरल के केस आ रहे

रुड़की अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, वायरल के केस आ रहे ज्यादा, ओपीडी हुई 600 के पार

अचानक गर्मी बढ़ने से सिविल अस्पताल में सीजनल बीमारियों और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण की शिकायत अधिक हो रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी़ में छह सौ अधिक मरीज पहुंचे। सिविल अस्पताल के ओपीडी काउंटर में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को चिकित्सक की ओपीडी के बाहर लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ा। मरीजों की संख्या अधिक होने से उन्हें काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ा। सबसे ज्यादा मरीज वायरल से संबंधित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।