Roorki News: गन्ना कोल्हुओं में पेराई शुरू, 400 से 470 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: झबरेड़ा में बुधवार से गन्ना कोल्हुओं में पेराई का काम शुरू हो गया। पहले दिन गन्ने का भाव 400 से 470 रुपये प्रति क्विंटल रहा। किसानों का कहना है कि इससे फसल निकालने में सुविधा होगी और गन्ने की पत्तियां पशुओं के चारे के लिए काम आएंगी।

Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार से गन्ना कोल्हुओं में पेराई का काम शुरू हो गया। पेराई सत्र के पहले दिन गन्ने का भाव 400 से 470 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। कोल्हुओं के संचालन के साथ गुड़ बनाने का काम भी शुरू हो गया है। झबरेड़ा के अलावा कोटवाल आलमपुर, भक्तोंवाली और आसपास के गांवों में भी गन्ना कोल्हू शुरू हो गए हैं। शेरपुर खेलमऊ के गन्ना क्रेशर में भी गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई है। किसानों का कहना है कि कोल्हू शुरू होने से अब गन्ने की फसल को खेतों से निकालने में सुविधा होगी।
साथ ही गन्ने की पत्तियां और अन्य अवशेष पशुओं के चारे के काम आ सकेंगे।


