ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीचीनी मिल किसानों के साथ कर रही धोखा

चीनी मिल किसानों के साथ कर रही धोखा

भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसान संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा की...

चीनी मिल किसानों के साथ कर रही धोखा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 05 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसान संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि चीनी मिल द्वारा किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। किसानों के लगातार झूठे वायदे किए जा रहे हैं। लेकिन पूरा पेमेंट अभी तक किसानों के खाते में नहीं पहुंचा है। जिससे किसान की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा की लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के अतिरिक्त इकबालपुर, लक्सर, डोईवाला मिल के गन्ना क्रय केंन्द्र लगाए जाएं। उत्तम शुगर मिल के यार्ड को समतल बनाया जाए, ताकि किसानों के पशु उसमें फंस कर चोटिल न हो। गत वर्ष काफी पशु चोटिल हो गए थे। मंडल महामंत्री अरविंद राठी ने नारसन कस्बे में स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि के समय इमरजेंसी सेवा का संचालन करने के लिए मांग उठाई है। इस दौरान विवेक लोहान, वीरेंद्र पाल, मेजर राणा, श्रवण, सुरेश, किरण पाल,लालू सिंह,कपिल,नीटू,अंकुर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें