एक दिन में 5.3 डिग्री चढ़ा पारा, उमस और तेज धूप से बेहाल रहे लोग
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
एक दिन में 5.3 डिग्री चढ़ा पारा, उमस और तेज धूप से बेहाल रहे लोगएक दिन में 5.3 डिग्री चढ़ा पारा, उमस और तेज धूप से बेहाल रहे लोगएक दिन में 5.3 डिग्री

रुड़की, संवाददाता। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और दोपहर के समय शहर की सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई दिए। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 32.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


