ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीवार्षिक खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...

सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
1/ 4सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
2/ 4सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
3/ 4सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
4/ 4सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 15 Feb 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सेंट मार्क्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रा-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि विपिन कुमार त्यागी, राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।मुख्य अतिथि ने छात्रा-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना आवश्यक है। कड़ी मेहनत के परिणाम अनिवार्य रूप से सफलता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने छात्रा-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाओं में सफलता के लिए सुभाशीष प्रदान किया। विद्यालय निदेशक कुंवर जावेद इकबाल ने कहा कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही मुकाम को पाया जाता है। प्रधनाचार्या अजरा जावेद ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया। छात्र सुहानी, नाहीद, आलिया, भूमि, रविश, आयशा, अलिशा, रैना, साक्षी, विशु, साहिल, आदित्य, हिमांशु, कोमल, प्रियांशी, सुरभि, नामरा, अनिका, अहमद, अबुबाकर, मोहित, तनिश, जोया, अहाद, अलिजा, नूर, श्रद्धा, अनस, कार्तिक, अलीबाकर, शाद अनब, आयुशी, अलफराह, संस्कृति, सांची, दीपाली, देवस्या, मरियम, आरुषि, उम्मे, यश, अंशदीप, समीर, जिया, सारा, अलवीरा, रूना, सिमरा, इकरा, आयुषि, वर्षा, इल्मा, युवराज, जतिन, जिशान, नामरा, सुहानी, तनिशा, रिया, निगार, पूजा, सुहानी, रजिया, तनिश, देवांक, हर्ष ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा जैद, नमरा, दृक्षा, महशर, लवी, आतिका, हिमांशी, आईशना, नामरा, अनुष्का, विशेष, सावन यंशी जैन तैपफूर, अनब, सुरभि को अकादमिक पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर ब्रदर लॉरेंस गैब्रियल, प्रिया अय्यर, अनिता शर्मा, रीता रावत, सुधा सिंह, संगीता चौधरी, नीलम, फिरदौस खान, नीलम, प्रीति कण्डारी, मोनिका, आस्था, आराध्ना, गीता रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें