आवारा कुत्तों का आतंक एक महिला पर जानलेवा हमला
रुड़की,संवाददाता। गंगनहर कोतवाली के पाडली गुर्जर तेल्लीवाला में कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। शुक्रवार को एक महिला को कुत्तों से काटकर घायल कर दिया। म
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 9 May 2025 05:26 PM

गंगनहर कोतवाली के पाडली गुर्जर तेल्लीवाला में कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। शुक्रवार को एक महिला को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। महिला गांव के निकट अपने पति से मिलने स्कूल जा रही थी। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। पांच दिन पूर्व भी गांव में एक बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने इतना काटा की उसकी मौत हो गई। लावारिस कुत्तों के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।