आवारा कुत्तों के हमले से दहशत, दो लोग घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में शनिवार को लावारिस कुत्तों के हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। रामपुर गांव के निवासी कुर्बान पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला किया, जिससे वह घायल हुए। चिकित्सकों ने उन्हें एआरवी और सीरम दिया।

रुड़की, संवाददाता। शहर में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर लावारिस कुत्तों के हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एआरवी और सीरम लगाया गया है। रामपुर गांव निवासी कुर्बान शनिवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और हाथ पर काट लिया। युवक ने किसी तरह खुद को बचाकर कुत्ते को वहां से भगाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


