खेत में खंभा लगाने को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बहाल हुई बिजली

Mar 16, 2026 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रहमतपुर में तूफान से टूटा था बिजली का खंभा,रहमतपुर में तूफान से टूटा था बिजली का खंभा किसानों के विरोध के चलते कई घंटे बाधित रही आपूर्ति रुड़की, संवाददाता।

खेत में खंभा लगाने को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बहाल हुई बिजली

रविवार रात आए आंधी-तूफान में रहमतपुर क्षेत्र में बिजलीघर के पास खेतों में लगा एक बिजली का खंभा टूट गया था। सोमवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारी नया खंभा लगाने मौके पर पहुंचे, लेकिन खेत स्वामियों ने उसी स्थान पर खंभा लगाने का विरोध कर दिया। खेत मालिकों का कहना था कि खेत के बीच में खंभा होने से उनके खेती के कामकाज में परेशानी होती है, इसलिए इसे दूसरी जगह लगाया जाए। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि लाइन की दिशा और तकनीकी कारणों से खंभा वहीं लगाना जरूरी है, लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।