ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीजोड़- जंगली ने हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान चंडीगढ़ में भी पहुंचाया

जोड़- जंगली ने हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान चंडीगढ़ में भी पहुंचाया

हिंदुस्तान अखबार द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी जंगली ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न संस्थानों से आये वैज्ञानिकों एवं शोध छात्रों को हिमालय...

जोड़- जंगली ने हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान चंडीगढ़ में भी पहुंचाया
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरMon, 04 Sep 2017 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदुस्तान अखबार द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी जंगली ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न संस्थानों से आये वैज्ञानिकों एवं शोध छात्रों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय तकनीकि शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ में हिमालय बचाने के लिए हिंदुस्तान अखबार द्वारा चलाई गई मुहिम की सराहना की गई। पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी एवं संस्थान के ग्रामीण एवं विकास विभाग के एचओडी डॉ. यूएन राय ने प्रशिक्षण में पहुंचे वैज्ञानिकों एवं शोध छात्रों को हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा दिलाई। जिसमें जयपुर, राजस्थान, दिल्ली, रायबरेली, हिमाचल, लुधियाना सहित अन्य राज्यों से आये छात्रों ने प्रतिज्ञा ली। पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी ने कहा कि हिमालय बचाने के लिए उत्तराखंड राज्य के अलावा देश के सभी राज्यों को आगे आना होगा। तभी जाकर हिमालय के संरक्षण के लिए कार्य होगा। उन्होंने कहा कि हिमालय भारत ही नहीं पूरे विश्व की रक्षा करता है, जिसको बचाने की मुहिम जो हिंदुस्तान अखबार ने की है, वह एक सराहनीय प्रयास है। राष्ट्रीय तकनीकि शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के डॉ. यूएन राय ने कहा कि संस्थान में जब भी प्रशिक्षण आयोजित होंगे। हिमालय बचाने की मुहिम को हमेशा आगे लाया जायेगा। जिसके तहत हिमालय बचाने के लिए हमेशा प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें