ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़की संपत्ति विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे

संपत्ति विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बंघेड़ी महावतपुर निवासी सगे भाइयों में संपत्ति विवाद चला आ रहा है। मकान और रास्ते को लेकर भी पूर्व में विवाद हो चुका...

 संपत्ति विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 31 Oct 2020 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें महिला समेत दो लोगों के सिर फूट गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बंघेड़ी महावतपुर निवासी सगे भाइयों में संपत्ति विवाद चला आ रहा है। मकान और रास्ते को लेकर भी पूर्व में विवाद हो चुका है। एक भाई का आरोप है कि दूसरा भाई आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचता है और गाली-गलौज कर मारपीट करता है। विरोध पर दंपति को जान से मारने की धमकी दी जाती है। वही दूसरे भाई का आरोप है कि संपत्ति को लेकर पुराना विवाद है। जिस वजह से आए दिन आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते हैं। शनिवार को दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें वंदना और दीपक के सिर फूट गए। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास चल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें