Roorki News: भंडारे में कहासुनी के बाद युवक पर हमला
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: लक्सर में सोहनवीर ने पुलिस को तहरीर देकर छह युवकों पर अपने भाई अर्जुन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह घटना 27 जुलाई को पोडोवाली गांव स्थित मंदिर के पास भंडारे के दौरान हुई थी। आरोप के अनुसार, सोहनवीर के भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Roorki News: लक्सर। एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। खानपुर कोतवाली क्षेत्र के गिद्दावाली डेरियो निवासी सोहनवीर ने गुरुवार की शाम तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई को उनका भाई अर्जुन पोडोवाली गांव स्थित मंदिर के पास आयोजित भंडारे में भोजन करने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि छह युवकों ने उसके भाई अर्जुन के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


