174 घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को तेज किया है। रामनगर, रामपुर, औद्योगिक क्षेत्र और आवास विकास में 174 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी, जिससे बिजली खपत की जानकारी और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

174 घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर

रुड़की। ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को तेज करते हुए रामनगर, रामपुर, औद्योगिक क्षेत्र और आवास विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में 174 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक बिजली उपयोग पर नियंत्रण संभव होगा। इसके अलावा बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही कई तकनीकी सुविधाओं का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।