Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsShopkeeper Attacks Baba with Sharp Object in Lucky Bagh
दरगाह ईमाम साहब रोड पर विवाद में बाबा पर हमला

दरगाह ईमाम साहब रोड पर विवाद में बाबा पर हमला

संक्षेप:

कलियर। मंगलवार को दरगाह ईमाम साहब रोड स्थित लकी बाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकानदार ने झोपड़ी डालकर रह रहे बाबा पर नुकीली चीज से हमला कर दिया।

Sep 09, 2025 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

मंगलवार को दरगाह ईमाम साहब रोड स्थित लकी बाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकानदार ने झोपड़ी डालकर रह रहे बाबा पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबा को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा। बिजनौर निवासी रियासत बाबा लकी बाग क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि बाबा और एक दुकानदार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान दुकानदार ने बाबा पर नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे बाबा खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बाबा को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।