दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला
एक ही गांव में दो अलग-अलग महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर हुईं हैं, लेकिन आरोप एक जैसे हैं। एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि दूसरे मामले में पीड़िता की शिकायत का इंतजार है।

एक ही गांव में दो अलग-अलग महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों घटनाएं अलग-अलग समय की हैं, लेकिन आरोपों की प्रकृति एक जैसी होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में पीड़िता की तहरीर का इंतजार है। पहली घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक महिला का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब छह माह पहले काम के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था।
इसी दौरान पति का एक दोस्त महिला के घर आया। आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशे की हालत में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


