Roorki News: कब्रिस्तान के पास मिला व्यक्ति का शव
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: भगवानपुर के मक्खनपुर गांव में बुधवार को कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान गुलबीर सिंह के रूप में की, जो लखीमपुर खीरी का मूल निवासी था लेकिन वर्तमान में मक्खनपुर में रह रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।

Roorki News: भगवानपुर। मक्खनपुर गांव में कब्रिस्तान के पास बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। गुलबीर सिंह मूलरूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और वर्तमान में मक्खनपुर में रह रहा था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

