ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीगोष्ठी में दी कई जानकारी

गोष्ठी में दी कई जानकारी

राठ महाविद्यालय पैठाणी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट...

गोष्ठी में दी कई जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीThu, 13 Jan 2022 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

राठ महाविद्यालय पैठाणी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत के डा. प्रकाश लखेड़ा ने किया। डा. लखेड़ा ने स्वामी विवेकानंद के नास्तिक नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने तक उनकी जीवन यात्रा, शिकागो धर्म सम्मेलन से वेल्लूरमठ तक की यात्रा का मार्मिक रुप से वर्णन किया। युवाओं से कहा कि विवेकानंद जी ने हमेशा स्वच्छ मन के साथ-साथ मज़बूत तन की वकालत की है। जो आत्मनिर्भर जीवन-यापन के लिए जरूरी है। डा. लखेड़ा ने विवेकानंद के जीवन के सभी महत्वपूर्ण पक्षों, तथ्यों व घटनाओं की सार्थकता व वर्तमान दौर में उनके विचारों की प्रासांगिकता पर विस्तार से जानकारी भी दी। राठ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेन्द्र नेगी कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में युवा ज्यादा भ्रमित और दिशाहीन होते जा रहे हैं। इसीलिए उन्हें स्वयं का आंकलन कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना होगा। डा. गोपेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल-कूद एक बडा माध्यम है जो तन व मन को लक्ष्य आधारित बनाता है। संगोष्ठी में बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुनीता रावत ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें