जनपद में हर रोज मौसम की बेरुखी से डूब रही किसानों की उम्मीदें

Apr 07, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से जनपद में जारी खराब मौसम और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश

जनपद में हर रोज मौसम की बेरुखी से डूब रही किसानों की उम्मीदें

लक्सर, संवाददाता। सोमवार रात तेज हवा के साथ बारिश से रबी की खड़ी फसलें खेतों में पसर गईं। साथ ही खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में अधिकांश फसलें पूरी तरह पक चुकी हैं, जबकि गेहूं, अरहर और मसूर की फसल अभी भी कई जगह खेतों में खड़ी है। किसान कटाई में जुटे हैं, लेकिन बिगड़े मौसम के मिजाज से उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। आंधी और बारिश के कारण थ्रेसिंग के बाद खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया है। वहीं कटी हुई गेहूं की फसल और भूसा भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।