तेज आंधी से बिजली गुल, आम उत्पादकों को भारी नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

गुरुवार रात आई तेज आंधी से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आम के बागों को भारी नुकसान हुआ। कलियर में पुरानी गंग नहर के किनारे लोहे की रेलिंग गिर गई, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लोग गर्मी में परेशान रहे, जबकि ठेकेदारों को फसल के नुकसान का सामना करना पड़ा।

तेज आंधी से बिजली गुल, आम उत्पादकों को भारी नुकसान

कलियर संवाददाता। गुरुवार देर रात चली तेज आंधी ने क्षेत्र में भारी असर डाला। जहां पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं आम के बागों के ठेकेदारों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवा के कारण कलियर में पुरानी गंग नहर किनारे लगी लोहे की रेलिंग उखड़कर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। आंधी और तूफान के चलते क्षेत्र की बिजली पूरी रात गुल रही, जिससे लोगों को गर्मी के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं से आम की फसल झड़ने के कारण बाग ठेकेदारों को भारी नुकसान हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।