आंधी से पेड़ धराशायी, किसानों को हजारों का नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

गुरुवार रात झबरेड़ा में आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने किसानों के खेतों में पेड़ गिरा दिए, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ। बागों से बहुत से आम भी गिर गए। इसके अलावा, क्षेत्र में 16 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

आंधी से पेड़ धराशायी, किसानों को हजारों का नुकसान

झबरेड़ा, संवाददाता। गुरुवार रात हल्की बारिश के साथ आई तेज आंधी से किसानों के खेतों में खड़े कई पेड़ धराशायी हो गए, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं आम के पेड़ों और बागों से बड़ी संख्या में आम गिर गए। इसके अलावा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 16 घंटे तक बाधित रही। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात तेज हवा और बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़े पॉपलर, जामुन आदि के कई पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि कुछ पेड़ बीच से टूटकर जमीन पर गिर पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।