मौसम की तल्खमिजाजी से जनपद के किसान परेशान

Apr 04, 2026 04:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर, संवाददाता। आसमान में छा रहे बादल लगातार किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें

मौसम की तल्खमिजाजी से जनपद के किसान परेशान

लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की फसल अभी पूरी तरह पककर तैयार नहीं हुई है, वहीं सरसों की फसल भी 20 प्रतिशत ही समेटी जा सकी है। किसान कालूराम चौधरी और विजयपाल गुर्जर का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी ने गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा और बारिश के कारण काफी फसल जमीन पर गिर गई है, जिसका कृषि विभाग द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।