भीषण गर्मी से राहत पाने को गंगनहर घाटों पर उमड़ी भीड़
रुड़की, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह से ही तापम

रुड़की, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। सुबह से ही तापमान में तेजी महसूस की गई और दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही काफी कम नजर आई।
गर्मी से राहत पाने के लिए उपाय
जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकांश लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घरों में रहना ही बेहतर समझा। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगनहर घाट, आसफनगर झाल और विभिन्न रजवाहों पर पहुंचे। दोपहर के समय घाटों पर काफी भीड़ दिखाई दी, जहां बच्चे और युवा पानी में नहाकर गर्मी से राहत लेते नजर आए। कई परिवार भी बच्चों के साथ घाटों पर पहुंचे।
प्रशासन की अपील
हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को गहरे पानी में न उतरने की लगातार अपील की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर पानी में उतरते दिखाई दिए। तेज गर्म हवाओं का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में भीड़ कम रही। दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के समय लोग खरीदारी के लिए कम निकल रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
तापमान की जानकारी
आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत और शाम को 23 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लू का प्रभाव अधिक महसूस किया गया।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


