भीषण गर्मी से बेहाल रहे लोग, दिनभर झुलसाती रही धूप
गुरुवार को रुड़की और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग उमस और तपिश से परेशान रहे, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।
रुड़की, संवाददाता। गुरुवार को शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान के चलते दिनभर लोग उमस और तपिश से परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


