सड़क दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Mar 14, 2026 03:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र से अपनी रिश्तेदारी से गांव लौट रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल ह

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

लक्सर, संवाददाता। अपनी रिश्तेदारी से गांव लौट रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के मजलिसपुर तौफिर गांव निवासी नीतू पुत्र गोपीचंद शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार देररात वह अपने गांव वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गोवर्धनपुर के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।

खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।