बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल
Apr 06, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
नारसन में एक ग्रामीण, अमर सिंह, जो हाईवे किनारे पैदल चल रहा था, एक बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

नारसन। हाईवे किनारे पैदल जा रहे एक ग्रामीण को बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार की दोपहर मोहम्मदपुर जट्ट निवासी अमर सिंह कस्बे में हाईवे किनारे पैदल जा रहा था। तभी एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


