बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

कलियर में कांवड़ पटरी मार्ग पर एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

कलियर, संवाददाता। कांवड़ पटरी मार्ग पर मेंहवड़ और कलियर के बीच बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार को बहादराबाद निवासी दिलशाद अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहा था। वह मेंहवड़ और कलियर के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दिलशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

ई-रिक्शा चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लिस ने लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।