Roorki News: घर से निकला व्यक्ति लापता, गुमशुदगी दर्ज
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की। घर से निकला एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा न

Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके पति मैमपाल सिंह घर से बाहर निकले थे। लेकिन तब से वह घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने पति की आसपास रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

