कवयित्री कमला को मिला राष्ट्र भूषण व हिंदी सौरभ सम्मान
कवयित्री कमला उनियाल को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट काव्यपाठ के लिए काव्य प्रभा अखिल भारतीय...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरWed, 22 Sep 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें
कवयित्री कमला उनियाल को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट काव्यपाठ के लिए काव्य प्रभा अखिल भारतीय साहित्यिक मंच मध्यप्रदेश की ओर से हिंदी सौरभ सम्मान से अलंकृत किया गया है। इसके अलावा उन्हें वाह वाह क्या बात है अखिल भारतीय कवि मंच मध्यप्रदेश की ओर से हिंदी गौरव सम्मान व राष्ट्र भूषण सम्मान से भी नवाजा गया है। साथ ही सदाबहार कलम पोस्ट बॉक्स साहित्य रेखा दिल्ली मंच की ओर से आयोजित चित्र लेखन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ संचालन सम्मान दिया गया है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिए गए सम्मान पर साहित्यकारों एवं कवियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।