बेहतर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करने वालों को किया सम्मानित

Feb 28, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

धनौरी के हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में शनिवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। युवा वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न सम्मानित व्यक्तियों ने किया। मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी और मॉडल प्रस्तुति रही।

बेहतर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करने वालों को किया सम्मानित

धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शनिवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। युवा वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अजयवीर सिंह पुंडीर, पिरान कलियर के थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सुमन देवी और प्रभारी प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।