Roorki News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता शुरू

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: झबरेड़ा,संवाददाता। नारसन ब्लॉक में मंगलवार को संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता शुरू

Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। नारसन ब्लॉक में मंगलवार को संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर एवं ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में लाठरदेवाहूण, गुरुकुल नारसन, मोहम्मदपुर, मखदूमपुर, लखनौता, गाधारोना, मुंडलाना, ढंडेरा और लिब्बरहेड़ी संकुल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का चयन 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, मेडिसिन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ और 6×10 शटल रन जैसे विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों के आधार पर किया गया। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।