पुरानी टाइलों पर ही बिछा दी नई टाइलें
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीरुड़की में नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने फुटपाथ की नई टाइल्स लगाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुराने टाइल्स को हटाए बिना नए टाइल्स बिछाए जा रहे हैं। इस कार्य का स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। दीया तले अंधेरा वाली कहावत इन दिनों रुड़की नगर निगम के मुख्य द्वार के ठीक सामने चरितार्थ हो रही है। यहां फुटपाथ के सौंदर्यीकरण और निर्माण के नाम पर एक ऐसा कारनामा किया जा रहा है, जिसे देख स्थानीय लोग हैरान हैं। नगर निगम के ठीक सामने बन रहे फुटपाथ पर पहले से लगी मजबूत और अच्छी टाइलों को उखाड़े बिना ही, उनके ऊपर सीधे नई टाइल्स बिछाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य का कड़ा विरोध करते हुए इसमें धांधली का आरोप लगाया है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


