Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsSave Himalayas Ban Plastic Students Take Pledge at Government Inter College

हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान में बच्चों शपथ ली

भगवानपुर, संवाददाता। घाड़ क्षेत्र के गांव खेड़ी शिकोहपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 4 Sep 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान में बच्चों शपथ ली

घाड़ क्षेत्र के गांव खेड़ी शिकोहपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने हिमालय की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह त्यागने की शपथ ली। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय मलिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिमालय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमालय न केवल देश की सीमा का प्रहरी है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण और जैव विविधता की भी आधारशिला है। हिमालय से निकलने वाली नदियां करोड़ों लोगों के जीवन को संजीवनी प्रदान करती हैं।

उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि हिमालय की सुरक्षा का अर्थ है अपने भविष्य की सुरक्षा। शपथ ग्रहण के दौरान छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर 121 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ हाथ उठाकर हिमालय प्रतिज्ञा ली।