Roorki News: हर घर जल योजना के कार्यों की गुणवत्ता जांचें
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की में ढंडेरा नगर पंचायत के अध्यक्ष सतीश नेगी ने हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन, चैंबर निर्माण एवं सड़क खुदाई के कार्यों की गुणवत्ता जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है।

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ढंडेरा नगर पंचायत के अध्यक्ष सतीश नेगी ने हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने, चैंबर निर्माण और सड़क खुदाई के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने विश्व बैंक के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर बताया कि कई स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और चैंबर टूटे पड़े हैं। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी की लगातार बर्बादी हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ पेयजल की भी बर्बादी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त चैंबर व पाइपलाइन की मरम्मत, लीकेज दुरुस्त कराने, घरों में मीटर लगाने और खराब मीटर ठीक कराने की मांग की।


