ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीलोजमो महिला मोर्चा की सरिता अध्यक्ष बनी

लोजमो महिला मोर्चा की सरिता अध्यक्ष बनी

लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की (लोजमो) ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सरिता सैनी को मनोनीत किया...

लोजमो महिला मोर्चा की सरिता अध्यक्ष बनी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 16 Jul 2020 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की (लोजमो) ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सरिता सैनी को मनोनीत किया है। पिछले सप्ताह सिविल लाइन शताब्दी द्वार के सामने स्थित लोजमो के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई मोर्चा की बैठक में महिला व अधिवक्ता विंग गठित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट अगले सप्ताह लोजमो की वर्किंग कमेटी की सलाह से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगी। इसके बाद लोजमो की अधिवक्ता विंग भी गठित की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें