राज्यमंत्री बनने पर आदेश सैनी का भव्य अभिनंदन

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

सैनी विकास समिति ने दी शुभकामनाएं, समाज का गौरव बतायाराज्यमंत्री बनने पर आदेश सैनी का भव्य अभिनंदन

राज्यमंत्री बनने पर आदेश सैनी का भव्य अभिनंदन

सैनी विकास समिति ने दी शुभकामनाएं, समाज का गौरव बताया रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर सैनी समाज के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी आदेश सैनी का सैनी विकास समिति के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने इसे पूरे सैनी समाज के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया। समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि आदेश सैनी को उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा जाना समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सैनी विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सैनी, संगठन मंत्री सौ सिंह सैनी, महिपाल सिंह सैनी, मांगेराम सैनी, राकेश सैनी, बनेश सैनी तथा अरविंद कुमार सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आदेश सैनी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।