ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीराजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी निकालेंगे सदभावना यात्रा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी निकालेंगे सदभावना यात्रा

पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। जबकि भाजपा ने हमेशा जुमलेबाजी की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल से अब जनता पूरी तरह से...

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसी निकालेंगे सदभावना यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 16 Aug 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। जबकि भाजपा ने हमेशा जुमलेबाजी की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल से अब जनता पूरी तरह से आजिज आ चुकी है।

शुक्रवार को पूर्व नगरपालिका चेयरमैन जगदेव सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि 19 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर सदभावना यात्रा की शुरुआत की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से लोगों को झूठे आश्वासन देकर सत्ता में आई है। कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के कार्यकाल से पूरी तरह परेशान आ चुकी है। बताया कि 19 अगस्त को हरिद्वार के देवपुरा से सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन जयराम आश्रम पर किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जगदेव सिंह, देवेश राणा, दिनेश पुंडीर, सूरज कुमार, प्रवीण कुमार, सुधांशु चौधरी, सुशील झनकी, मयंक सैनी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें