चकमा देकर फरार हुआ चोर
सिविल लाइंस में घरों में चोर घुसने से हंगामा हो गया। लोग लाठी-डंडे लेकर चोर के पीछे भागे। लेकिन चोर फरार हो...
सिविल लाइंस में घरों में चोर घुसने से हंगामा हो गया। लोग लाठी-डंडे लेकर चोर के पीछे भागे। लेकिन चोर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।रुड़की के सिविल लाइंस में नीलम सिनेमा के पास दोपहर करीब एक बजे अचानक एक चोर को देखते ही लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। घरों से लाठी डंडे लेकर चोर के पीछे दौड़ने लगे। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के बताए अनुसार चोर का पीछा किया। लेकिन काफी पीछा करने के बाद भी चोर चकमा देकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि करीब एक हफ्ते से एक व्यक्ति लगातार घरों से सामान चोरी करके ले जा रहा था। एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया चोर की तलाश की जा रही है।