Roorki News: रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की नई टीम ने संभाली कमान, अनिल चड्ढा बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: रुड़की में रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को हुआ। आईपीडीजी रवि प्रकाश मुख्य अतिथि थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल चड्ढा ने आगामी योजनाओं का उल्लेख किया। क्लब की फर्स्ट लेडी गरिमा चड्ढा को कला के लिए सम्मानित किया गया। सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया गया।

Roorki News: रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की नई टीम ने संभाली कमान, अनिल चड्ढा बने अध्यक्ष

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह आईआईटी रुड़की के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में आईपीडीजी रवि प्रकाश मुख्य अतिथि, विकास गोयल अतिथि विशिष्ट, असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन, एनसीसीबीएम के डायरेक्टर जनरल एएलपी सिंह विशिष्ट अतिथि तथा मुजीब मलिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इंस्टॉलेशन चेयरमैन देवेश भीमसरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष आदर्श कपानिया ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कॉलर एक्सचेंज के माध्यम से अध्यक्षीय दायित्व अनिल चड्ढा को सौंपे। सतीश गर्ग ने सचिव और सुमित अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

नव नियुक्त अध्यक्ष का दृष्टिकोण

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल चड्ढा ने कहा कि आगामी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल संरक्षण, यातायात जागरूकता एवं समाज सेवा से जुड़े जनहितकारी प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। समारोह में क्लब की फर्स्ट लेडी गरिमा चड्ढा को संविधान क्लब ऑफ इंडिया में उत्तराखंड से पेंटिंग आर्टिस्ट के रूप में चयनित होने तथा वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम में भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। वहीं सदस्य कमलेश पंवार को प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलने पर विशेष सम्मान दिया गया।

सेवा कार्यों की प्रेरणा

मुख्य अतिथि रवि प्रकाश, विकास गोयल, एएलपी सिंह और गगन सरीन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजत अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. अचल मित्तल, मयंक गुप्ता और विजय कुमार ने भी विचार रखे। समारोह में पीके गुप्ता, दिनेश सिंह पंवार, मुजीब मलिक, डॉ. विपुल सिलवाल, प्रदीप दौहरे, वंदना मित्तल, अंजू कुमार, पायल अग्रवाल, डॉ. साक्षी भीमसरिया, अपर्णा सिलवाल, मोनिका कपानिया, दिनेश खत्री, डॉ. शुची सिंह, सांची सरीन, नीलम गर्ग, मेघा अग्रवाल, फराह मलिक और गिरिजा दोहरे सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह कब हुआ?
रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।