एजेंसी का अनुबंध खत्म, कर्मचारियों का वेतन अटका
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज बस अड्डे में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत करीब 15-16 चालक और परिचालकों के सामने वेतन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इन

रुड़की रोडवेज बस अड्डे में एजेंसी से तैनात करीब 15-16 चालकों और परिचालकों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। निजी एजेंसी के माध्यम से इन चालकों और परिचालकों की तैनाती की गई थी। रोडवेज की ओर से एजेंसी को इन चालकों और परिचालकों के वेतन का भुगतान किया जाता था। एजेंसी की ओर से शुरुआत में कर्मचारियों को आश्वासन दिया जाता रहा कि उनका वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा, लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


