राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में चमके रुड़की के खिलाड़ी

राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में चमके रुड़की के खिलाड़ी

संक्षेप:

रुड़की, संवाददाता। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले रुड़की के खिलाड़ियों का बुधवार को एसपी

Nov 12, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले रुड़की के खिलाड़ियों का बुधवार को एसपी देहात कार्यालय में सम्मान किया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। स्केटिंग कोच प्रिंस पाल ने बताया कि 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित 25वीं उत्तराखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पदक जीते।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वर्ण पदक विजेताओं में अनाया, सुमन तंवर और अभिनंदन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। रजत पदक विजेताओं में आध्या अग्रवाल, खुशी, सूर्यांश और अथर्व राज सिंह ने अपनी गति और संतुलन से प्रभावित किया। वहीं, वीर प्रधान, स्वस्तिका पाल, दृष्टि जोशी और रवनीत सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर रुड़की का मान बढ़ाया। कोच प्रिंस पाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी अब चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।