Roorki News: 11 दिन बाद खुले मार्ग, यात्री के लिए दौड़ीं रोडवेज की बसें
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की में कांवड़ यात्रा के कारण 11 दिन से लागू रूट डायवर्जन सोमवार दोपहर समाप्त हुआ। इससे आम यातायात फिर से शुरू हो गया और रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो गया, जिससे यात्रियों को राहत मिली। हालांकि, इस दौरान रोडवेज निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के चलते करीब 11 दिन से लागू रूट डायवर्जन सोमवार दोपहर बाद समाप्त होने के बाद मार्ग आम यातायात के लिए खोल दिए गए। रास्ते खुलते ही रोडवेज बसों का संचालन भी सामान्य होने लगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली और विभिन्न रूटों पर जाने वाले लोगों की परेशानी कम हुई। हालांकि, रूट डायवर्जन के कारण पिछले 11 दिनों में रोडवेज निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।


