रैली, संपर्क अभियान और सम्मान समारोह के बीच बालिका इंटर कॉलेज में सजा प्रवेशोत्सव

Apr 07, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रुड़की,संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब शाहपुर में मंगलवार को प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों

रैली, संपर्क अभियान और सम्मान समारोह के बीच बालिका इंटर कॉलेज में सजा प्रवेशोत्सव

रुड़की, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब शाहपुर में मंगलवार को प्रवेशोत्सव उत्साह से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों, बैनरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पंपलेट वितरित कर अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से गठित समितियों ने विभिन्न इलाकों में जाकर अभिभावकों और छात्राओं से सीधे संपर्क कर नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए, जिससे प्रवेश में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।