एजेंसी पर गैस की गाड़ी नहीं आने से उपभोक्ता परेशान
रुड़की के एकता गैस एजेंसी में पिछले दो दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है, जिससे उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। तेल कंपनियों ने एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सिलेंडर केवल बुकिंग पर ही दिए जाएं। इंडियन ऑयल के अधिकारी ने कहा कि गैस की किल्लत नहीं है।
रुड़की। रुड़की के एकता गैस एजेंसी में पिछले दो दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इधर, तेल कंपनियों ने संबंधित गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं। तेल कंपनियों के अनुसार किसी भी सूरत में उपभोक्ताओं को अब एजेंसी और गोदाम से सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। अगर कोई एजेंसी संचालक ऐसा करता है तो अब उसके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। इंडियन ऑयल के चीफ एरिया मैनेजर स्वर्ण सिंह ने कहा कि गैस की कहीं कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद इंतजार करें। पहले की तरह ही सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


