Roorki News: ड्रग वेयरहाउस पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल रुड़की के ड्रग वेयरहाउस की सुरक्षा अब सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने वेयरहाउस के आसपास कैमरे लगाने क

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस की सुरक्षा अब सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने वेयर हाउस के आसपास कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कैमरे लगने के बाद वेयर हाउस में आने-जाने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।


