Roorki News: छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

हिन्दुस्तान, रुडकी
share

Roorki News: रुड़की में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने 'नशा छोड़ें-जीवन जोड़ें' अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई और उन्हें नशे का स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव बताया गया। कार्यक्रम में करुणा और सहयोग को अपनाने की अपील की गई और योगी जीवन के महत्व पर जोर दिया गया।

छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा
छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

Roorki News: रुड़की। संस्था में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रुड़की की ओर से नशा छोड़ें-जीवन जोड़ें अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। ब्रह्माकुमारी गीता, दीपिका और केएल छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मेजर फणींद्र मिश्रा ने कहा कि नशे का स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है और परिवार व समाज में तनाव बढ़ता है। केएल छाबड़ा ने करुणा, सहयोग और अनुशासन को जीवन में अपनाने की अपील की। ब्रह्माकुमारी दीपिका ने योगी जीवन अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी, कपिल मोहन त्यागी, विपिन जैन, डॉ. अरविंद शर्मा, रवींद्र सैनी, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा