बैंक ने मृतक के परिजनों को दी बीमा की राशि
Apr 08, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक मनोज कुमार के परिवार को दो लाख रुपये की बीमा राशि दी। मनोज इस योजना में बीमित थे और उनके आकस्मिक निधन के बाद परिवार ने दस्तावेज जमा किए थे। बैंक ने सभी से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

रुड़की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा रुड़की द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतक मनोज कुमार के परिजनों को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि मनोज कुमार इस योजना के अंतर्गत बीमित थे। उनके आकस्मिक निधन के उपरांत परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर बीमा दावा स्वीकृत किया गया। बैंक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाएं, ताकि विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


