Roorki News: 150 नवजात शिशुओं के परिवारों को बांटी बेबी किट
Roorki News: रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने खिलता बचपन परियोजना के तहत दो दिवसीय सेवा अभियान चलाया। इस दौरान 150 न्यू बॉर्न बेबी किट नवजात शिशुओं के परिवारों में वितरित की गईं। अभियान का उद्देश्य शिशुओं और माताओं की आवश्यकताओं को पूरा करना था। क्लब अध्यक्ष ने भविष्य में भी सेवा के प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से खिलता बचपन परियोजना के तहत दो दिवसीय सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सेंट जोसफ्स हॉस्पिटल, जादूगर रोड और सिविल अस्पताल रुड़की में नवजात शिशुओं के परिवारों को करीब 150 न्यू बॉर्न बेबी किट वितरित की गईं। किट में नवजात शिशुओं की आवश्यक देखभाल से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई। अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को शुरुआती दिनों में जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल में सहयोग करना रहा। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक नवजात को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत मिलनी चाहिए। खिलता बचपन परियोजना इसी उद्देश्य से शुरू की गई सेवा पहल है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने के प्रयास जारी रहेंगे。
चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन का मिला सहयोग
दो दिवसीय अभियान के दौरान दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन ने सहयोग किया। इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्य एवं पूर्व न्यायाधीश रोटेरियन भ्रम सिंह वर्मा, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. संजीव गर्ग, डॉ. अजय भार्गव, डॉ. सुधीर चौधरी, डॉ. विकास त्यागी, डॉ. मधुरिमा, डॉ. संगीता गर्ग, डॉ. केनथ सैमुअल, पंकज गुप्ता, विवेक गुप्ता, रमेश रावल, राम अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विभोर खन्ना, हिमांशु पुंडीर, नेहा सिंह, अक्षरा और दिव्या मौजूद रहे। अभियान में सिविल अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता त्यागी और डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर क्लब अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने चिकित्सकों, अस्पताल प्रशासन और क्लब सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखेगा。
नोट--फोटो समाचार

